फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला अस्पताल में मिलीं बाहर की दवाएं

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के कंगारु मदर केयर यूनिट में बाहरी दवा के बारे में जानकारी लेते एनक्वास टीम के - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। महिला अस्पताल में मरीजों के लिए तय एक भी मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। केंद्र से आई नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम ने मंगलवार को खुद कई तरह की खामियां पाईं। टीम ने पाया कि कंगारू मदर केयर वार्ड में बाहर की दवाएं रखीं थीं, बीएचटी अधूरी थी, नाश्ते में ब्रेड दी जा रही थी और दवाओं का फार्मूला लिखने की जगह उन्हें ब्रांड के नाम से लिखा जा रहा था। टीम इस बारे में डॉक्टरों से जवाब तलब किया तो वह भी कुछ नहीं बोल सके।
विज्ञापन

टीम के सदस्य व चेन्नई एनक्वास डायरेक्ट्रेट के नोडल अधिकारी डॉ. वी अशोक सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल पहुंचे। सीएमएस व चिकित्सकों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने डिलीवरी वार्ड से मूल्यांकन शुरू किया। भर्ती मरीजों के बेड हेड टिकट (बीएचटी) पर उन्हें कई कमियां मिलीं। इसके कई कॉलम खाली ही छोड़ दिए गये थे। दवा वाले कॉलम में फार्मूला के स्थान पर सीधे दवा का नाम लिख दिया गया था।
मरीज के लिए एक यूनिट खून की मांग की गई थी, लेकिन उसके लिए आवश्यक ब्लड ग्रुप ही नहीं लिखा गया था। मरीज व रक्तदाता के खून संबंधी मिलान (क्रॉस-मैच) प्रपत्र भी इसमें नहीं लगाए गए थे। टीम ने एएनसी वाले मामलों में मरीज के तीमारदारों से रक्त न बदलने (ब्लड रिप्लेसमेंट) का निर्देश डॉक्टरों को दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सिजेरियन वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को सुबह नाश्ते में ब्रेड दिए जाने व कंगारू केयर वार्ड में तापमान नियंत्रित रखने की कोई व्यवस्था भी नहीं नजर आई। यहां कड़ाके की ठंड में प्रसूताएं ठिठुरती नजर आईं। केएमसी वार्ड के निरीक्षण में टीम को एक बेड पर बाहर से मंगवाईं गईं दवाओं का पैकेट भी मिला। इस संबंध में डॉक्टर उनको संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। सीएमएस डॉ. विनीता राय, सर्जन डॉ. पीके मिश्र, डॉ. माही कीर्ति, डॉ. नगमा, डॉ. मेधावी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके वर्मा व चिकित्सक डॉ. केएन पांडेय से टीम ने व्यवस्था से संबंधित कई प्रश्न पूछे। कोहरे के कारण टीम के दूसरे सदस्य डॉ. सुखवीर देर शाम बलरामपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें