स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचीं महिलाएं।
लखनऊ। प्रगति प्रेरणा महिला संकुल संघ कार्यालय गोसाईंगंज में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें अलग-अलग स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 120 महिलाओं को परामर्श और दवा दी गई। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित महिला संकुल में लगे शिविर में मेदांता फाउंडेशन के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच की। महिलाओं का ब्लड प्रेशर, मधुमेह, वजन, ईसीजी, फेफड़े की जांच व अन्य सामान्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने एनीमिया की रोकथाम, शुगर, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह भी दी।