लखनऊ। राजधानी में बुधवार को ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का नौवां स्थापना दिवस गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित पेंशनरों ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। अस्पताल की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्गों में होने वाली बीमारियों, उनके बचाव और उपचार की जानकारी दी। आंखों, दांतों, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड की निशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम में समिति के केएस तिवारी, राजीव भटनागर, आरएन द्विवेदी, पीके श्रीवास्तव आदि के साथ परिवहन निगम, आवश्यक वस्तु निगम, एचएएल, यूपीट्रॉन, पीसीएफ, आईटीआई और सीड कॉरपोरेशन समेत विभिन्न विभागों के पेंशनर मौजूद रहे।
शिविर में जांच कराते पेंशनर।
शिविर में जांच कराते पेंशनर।
शिविर में जांच कराते पेंशनर।
शिविर में जांच कराते पेंशनर।
शिविर में जांच कराते पेंशनर।