फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 27 से रेलकर्मियों और यात्रियों के लिए लगेंगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॅा. रमेश चंद्र के निर्देशन में रेलकर्मियों व यात्रियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को सहजनवां, 28 को खलीलाबाद, 29 को बस्ती, 30 को बभनान, दो मई को मनकापुर, चार मई को आनंदनगर, पांच मई को सिद्धार्थनगर, छह मई को नौतनवां और सात मई को बढ़नी रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों में रेलकर्मियों और यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें