फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजभवन में बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन
बच्चे की जांच करते डॉक्टर।
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर बुधवार को राजभवन परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। उद्घाटन राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य का समुचित परीक्षण कर उन्हें समय पर आवश्यक उपचार व दवाइयां उपलब्ध कराना था। शिविर में 137 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र देव, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. अमिता वर्मा, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी वर्मा, दंत चिकित्सक सीमा मल्होत्रा, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति आदि उपस्थित थे।

बच्चे की जांच करते डॉक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें