चिनहट के लौलाई गांव में स्वास्थ्य शिविर
चिनहट के लौलाई गांव में लोहिया संस्थान के साथ ही अन्य डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर का आयोजन लघन उद्यमी महिला फाउंडेशन की ओर से किया गया। शिविर में लोहिया संस्थान की प्रो. शैली महाजन के साथ ही डॉ. अमित रंजन, डॉ. हर्ष मोहन, डॉ. नेहा साहू, डॉ. निशांत यादव, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ. कादिल, डॉ. प्रियंका यादव ने लोगों को इलाज के साथ ही रोकथाम पर भी ध्यान केंद्रित करने को कहा। शिविर की आयोजक प्रतिभा यादव ने सभी की धन्यवाद दिया।
चिनहट के लौलाई गांव में स्वास्थ्य शिविर