फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झलकारीबाई अस्पताल में लगेगा हेल्थ एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झलकारीबाई महिला अस्पताल में अब गर्भवतियों को जांच के लिए इंतजार नहीं करना होगा। अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। इसमें 18 तरह की खून की जांचें हो सकेंगी। अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब 150-200 गर्भवती- महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। काउंटर पर भीड़ होने से गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए इंतजार करना पड़ता था। मरीजों की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने हेल्थ एटीएम लगाने का फैसला लिया है। हेल्थ एटीएम में गर्भावस्था की जांच के साथ बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट समेत अन्य जांचें होंगी। इसके अलावा खून से जुड़ी जांच ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, थॉयराइड समेत अन्य जांचें होंगी। सीएमएस डॉ. निवेदिता कार ने बताया हेल्थ एटीएम जिस जगह लगेगा, वहां रंगरोगन का काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें