फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राम प्रधान जेल में बंद, कार्यवाहक नामित

Fri, 17 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सतांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकरा के प्रधान के आपराधिक मामले में जिला जेल में बंद होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर डीएम ने ग्राम पंचायत सदस्य को कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत टिकरा के प्रधान अनुज कुमार गत 26 अगस्त से जिला जेल में बंद हैं। इससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विकास कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य रामशंकर साहू को अग्रिम आदेशों तक कार्यवाहक प्रधान नामित किया गया है। कार्यवाहक प्रधान को विकास कार्य आरंभ कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें