फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जो न जागा जल के लिए, वह न बचेगा कल के लिए

Thu, 18 Jul 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​भिनगा में राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निकाला रैली। संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में जल संरक्षण के लिए जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा की छात्राओं ने रैली निकाला। जीजीआईसी से कलेक्ट्रेट चौराहे होते हुए रैली विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने स्लोगन लिखे बैनर भी ले रखे थे। छात्राओं ने ‘जो न जागा जल के लिए, वह न बचेगा कल के लिए’ आदि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. भावना तेवतिया ने कहा कि अनावश्यक पानी को बर्बाद न करें। इस मौके पर शिक्षिका सुनीता देवी यादव, मोनिका सिंह, कल्पना देवी, एकता यादव, सरोज देवी, वागीश यादव, गीता देवी, केशवराम सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें