फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से विवाद के बाद लगा लिया फंदा

Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा क्षेत्र के सरोसा भरोसा गांव निवासी नीरज वर्मा (26) ने नशे में पत्नी से विवाद करने के बाद खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार नीरज वर्मा पेंटिंग का काम करता था। उनके भाई जीतू ने बताया कि नीरज ने करीब डेढ़ वर्ष पहले मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार देर रात वह नशे की हालत में घर लौटा। इस पर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद नीरज ने पत्नी को कमरे से बाहर कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर रात करीब ढाई बजे जब मुस्कान ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां नीरज का शव पंख से साड़ी के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिवार में मां व दो बहने भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें