लखनऊ। मड़ियांव के अन्नपूर्णा नगर में टाइल्स कारीगर शिवा चौहान (35) ने शुक्रवार देर रात चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मृतक शिवा चौहान आजमगढ़ के खालीसपुर देवरापुरपट्टी के मूल निवासी थे। यहां पत्नी पूनम, बेटी शिवानी व बेटे नीतेश के साथ रहते थे। शुक्रवार की शाम घर पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद शिवा ने फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो घटना की जांच की जाएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।