चौक निवासी किशोरी से करता था रेप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर दर्ज होने पर भाग गया था सऊदी अरब, पुलिस ने जारी किया था लुक आउट का नोटिस, विदेश से एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया शातिर
लखनऊ पुलिस ने किशोरी से लखनऊ पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म व उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशलु मीडिया पर वायरल करने के आरोपी मो. अदनान को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। व उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशलु मीडिया पर वायरल करने के आरोपी मो. अदनान को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि मो. अदनाम रेपकांड के बाद सऊदी अरब भाग गया था। उसके लिए देश के सभी एयरपोर्ट पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। बुधवार रात वह फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां के अधिकारियों ने उसे रोककर पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि मो. अदनान बिल्लौचपुरा नक्खास के विक्टोरिया स्ट्रीट का रहने वाला है। उसके खिलाफ आठ मई 2017 को किशोरी से रेप की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। किशोरी चौक इलाके में ही किराये पर रहती है। मो. अदनान ने उसे फुसलाकर रेप किया और मोबाइल फोन के कैमरे से अश्लील वीडियो बना लिया। वह किशोरी को संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। इनकार करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
किशोरी ने अपने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी तो अदनान ने उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पहले कि पुलिस अदनान को गिरफ्तार करती, वह सऊदी अरब भाग गया और वहां किसी निजी कंपनी में नौकरी करने लगा। बकौल इंस्पेक्टर, मो. अदनान के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के साथ ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को एयरपोर्ट से उसके लखनऊ आने की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे पकड़ लिया।