फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर-सात में शुक्रवार दोपहर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी भागीरथी (70) ने बीमारी से तंग आकर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक सेना से सेवानिवृत्त खेम सिंह बेलवाल का एक बेटा सेना में है और बड़ा बेटा लक्ष्मण सेना से रिटायर्ड है। लक्ष्मण के मुताबिक काफी समय से बीमार मां डिप्रेशन में थी। सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकलीं, पर लौटी नहीं। काफी खोजबीन में भी कुछ पता नहीं चल सका। शाम को पुलिस ने घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें