लखनऊ। मोहनलालगंज के गौराकुटी निवासी महेश (40) ने बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली। वह मजदूरी करते थे। बहनोई दिनेश ने बताया कि महेश शराब के नशे में बुधवार रात घर पहुंचे थे। इस दौरान पत्नी मंजू से कहासुनी हो गई थी। इस पर महेश ने मंजू की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर मंजू घर से बाहर कहीं चली गई। इसके बाद महेश ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर बेटी पूजा और बेटे रंजीत ने पिता को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो महेश फंदे से लटके मिले।