एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ वार्षिक रिपोर्ट के लिए बैंकिंग फ्रंटियर अवॉर्ड-2013 दिया गया।
बैंक को अवॉर्ड बंगलुरु के एक होटल में दिया गया। अवॉर्ड की इस श्रेणी के लिए 140 नामांकन आए थे। जिसमें बैंक का चयन किया गया।
यह अवॉर्ड उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दिया।
अवॉर्ड हर साल सहकारी बैंकों की उपलब्धियों व सेवाओं की बेहतरी के लिए किए प्रयासों के लिए दिया जाता है।
इस मौके पर बैंक के सीईओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)