फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज व्यवस्थित होने के साथ और संवरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज का सुंदरीकरण होगा। ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही सफाई व अन्य कार्य कराए जाएंगे। इस बारे में मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने नगर निगम, जलकल, लेसा, मेट्रो और अन्य विभागों के अफसरों संग बैठक कर निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि इलाके में सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो पार्किंग जोन, साइनेज बोर्ड और ऑटो, रिक्शा को चिह्नित स्थान पर पार्क कराना सुनिश्चित कराएं। क्षेत्र में नियमित सफाई कराने के साथ लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करें। फुटपाथों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, जलकल, मेट्रो, लेसा के अफसर मौजूद रहे। मेट्रो स्टेशन की छतरी को भी हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें