नगराम। सीपीएल कॉलेज परिसर में मंगलवार को योग शिविर की वर्षगांठ के अवसर योगाभ्यास व हवन यज्ञ हुआ। पतंजलि योग पीठ के योग गुरु स्वामी अभिषेक देव ने योगाभ्यास कराया व योग से होने वाले लाभ पर चर्चा की। योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। योग केंद्र संचालक रामकुमार पांडेय ने बताया कि योग के प्रचार प्रसार के लिए परिसर में योगाभ्यास की शुरुआत की गई। इस दौरान भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष पीयूष कांत श्रीवास्तव, पतंजलि योग पीठ परिक्षेत्र के जिला अध्यक्ष उदयराज व अन्य शामिल हुए।