लखनऊ। तेलंगाना में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय क्रिकेट अंडर-17 प्रतियोगिता 26 अप्रैल से एक मई तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में यूपी स्कूल क्रिकेट टीम अंडर-17 प्रतिभाग करेगी। टीम में शहर के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कॉलेज के क्रिकेट कोच संकल्प सिंह के अनुसार टीम में हर्ष यादव और प्रशांत राय को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी तेलंगाना में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे।