हजरतगंज में इस्कॉन मंदिर की ओर से निकल गई संकीर्तन यात्रा
लखनऊ। जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में सोमवार को इस्कॉन मंदिर की ओर से हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोलग-नगाड़ों के साथ हुसैनगंज से हजरतगंज तक हरिनाम संकीर्तन किया। इस दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा की। मार्ग में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ से सुख-शांति की कामना की।