लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण समिति, विश्वास खंड-3 का चुनाव रविवार को महासमिति के संविधान के अनुरूप चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त न्यायाधीश जीएस पांडेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें महासमिति के पर्यवेक्षक कर्नल एएम पांडेय, महासचिव संजय निगम विशेष रूप से मौजूद रहे। चुनाव के अंतर्गत हरिहर नाथ द्विवेदी को अध्यक्ष, एके भल्ला को उपाध्यक्ष, पुष्पलता तिवारी को सचिव, राजीव मेहरोत्रा को संगठन सचिव, बीना शर्मा को सहायक सचिव, पूनम गुप्ता को सांस्कृतिक एवं प्रचार सचिव, वीरेंद्र कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार तिवारी व अशोक कुमार राय को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।