मलिहाबाद। नजरनगर गांव के सामने हरदोई राजमार्ग की नवनिर्मित पुलिया से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे गांव के किनारे के घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के अंदर मिट्टी भरी हुई है। स्थानीय निवासी विजय ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों ने समाधान दिवस में पुलिया से जल निकासी न होने की शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। रविवार सुबह से तेज बारिश के कारण गांव के लोग परेशान हैं। घरों में पानी भरने से लोग बीती रात से सो भी नहीं पा रहे।
घर में भरा पानी।