फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हापुड़ के एसपी हटे, ज्ञानंजय सिंह नए एसपी बने, तीन एसपी के हुए तबादले

Wed, 17 Jul 2024 01:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में मंगलवार देर रात हापुड़ के एसपी का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह ज्ञानंजय सिंह नए एसपी बने हैं। प्रदेश में तीन आईपीएस के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार देर रात हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया। उनकी जगह गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ का नया एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात एसपी राजेश कुमार द्वितीय को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

तीन पीसीएस अफसरों का तबादला
प्रदेश सरकार ने चित्रकूट के एसडीएम सतीश चंद्र का उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद मथुरा के ओएसडी के पद पर स्थानांतरण कर दिया है। वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला को बांदा भेजा गया है। प्रतापगढ़ के एसडीएम अमित त्रिपाठी को सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें