फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी पटरी पर : गोमती, पुष्पक व लखनऊ मेल ने सुहाना किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनें गोमती, पुष्पक एक्सप्रेस और लखनऊ मेल भी सोमवार से पटरी पर लौट आईं। ट्रेनें अनलॉक हुईं तो यात्रियों ने दिल से स्वागत किया और सुहाने सफर को निकल पड़े। गोमती एक्सप्रेस में लखनऊ से 583 यात्री ही थे तो लखनऊ मेल में वेटिंग के चलते कइयों को मायूस होकर लौटना पड़ा। लखनऊ मेल में 830 यात्री रहे। वहीं पुष्पक एक्सप्रेेस से 437 ने सफर किया। लॉकडाउन के चलते 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद था। यात्रियों को ट्रेनें चलने का बेसब्री से इंतजार था। चारबाग हो लखनऊ जंक्शन यात्रियों के सुरक्षित और सुहाने सफर के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई थीं। सुबह 6 बजे चारबाग स्टेशन से गोमती एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रियों को 90 मिनट पहले ही स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया था। तड़के 4.30 बजे ही यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कतार में लग गए। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। फिर एक-एक कर उन्हें बोगियों में जाने दिया गया। इसी तरह लखनऊ जंक्शन से रात 7.45 बजे मुंबई के लिए पुष्पक एक्सप्रेस तो रात 10.00 बजे दिल्ली के लिए लखनऊ मेल ने रफ्तार पकड़ी। गोमती एक्सप्रेस : लखनऊ से 583 यात्रियों ने किया सफर सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस में 583 यात्रियों ने सफर किया। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए खानपान एवं प्रतीक्षालय की सुविधा उपलब्ध रही। पुष्पक : आरोग्य सेतु कराया डाउनलोड, फिर दी एंट्री पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से शाम 7.45 बजे मुंबई के लिए पुष्पक एक्सप्रेस रवाना हुई। यहां यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ आरोग्य सेत एप चेक किया गया। जिनके फोन में एप नहीं मिला उन्हें पहले एप डाउनलोड करवाया गया। इसके बाद स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी गई। लखनऊ मेल : वेटिंग के यात्रियों को लौटाया लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से दिल्ली के लिए वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल रवाना हुई। कई यात्रियों के टिकट कंफर्म नहीं थे। ऐसे यात्रियों को नियमों का हवाला देते हुए यात्रा से रोक दिया गया। शाम को स्टेशन पर हर तरफ वाहन प्री-पेड ऑटो सर्विस शुरू नहीं हो पाने से यात्री निजी वाहन से चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पहुंचे। शाम 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक स्टेशन पर वाहनों की संख्या काफी रही। वाहनों को व्यवस्थित कराने के लिए जीआरपी मोर्चा संभाले रही। क्या खास रहा लखनऊ जंक्शन पर कैब-वे का रास्ता बंद रखा गया। -यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घूमने से सुरक्षाकर्मियों ने रोका। - प्रवेश द्वार पर टिकट और पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मिली एंट्री। - स्टेशनों पर खानपान के स्टॉल खुले रहे। एसी बोगियों में परदे और बेडरोल नहीं थे। यात्री घर से ही बेडशीट लेकर आए थे। तापमान 25 डिग्री रखा गया। आईआरसीटीसी ने डिमांड पर उपलब्ध कराया पैक्ड फूड आइटम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें