लखनऊ के एक कार्यक्रम में पहुंचे हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब।
लखनऊ। हेयर एवं ब्यूटी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की बृहस्पतिवार को राजधानी के एक होटल में हुई बैठक में प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने कहा कि इस क्षेत्र में नए कौशल सीखने और बदलती जरूरतों को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बालों में तेल का इस्तेमाल बहुत सोच समझ कर करें और रात को कभी भी तेल न लगाएं। कहा, हो सके तो बालों को रोज वॉश करें। उन्होंने ग्राहकों की बदलती पसंद, सेवाओं की गुणवत्ता और कारोबार से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की।