फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिम ट्रेनर पर कातिलाना हमला कर बाइक लूटी

Sat, 09 Dec 2023 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी इलाके में बृहस्पतिवार रात घर जा रहे जिम ट्रेनर पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर अपाचे बाइक लूट ली। बदमाश मौके पर चोरी की बाइक छोड़कर भाग गए। घायल जिम ट्रेनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीकेटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की पांच टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


इटौंजा के अर्जुनपुर गांव निवासी अमन सिंह बीकेटी थाने के पास स्थित जिम में ट्रेनर हैं। उनके चाचा अधिवक्ता अंजनी कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार रात नौ बजे अमन जिम से अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर दिगोई रेलवे क्राॅसिंग के पास पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने अमन के सिर पर पीछे से लोहे की रॉड से वार कर दिया। अमन बाइक समेत सड़क पर गिरे तो बदमाशों ने उनकी पीठ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अमन लहूलुहान हो गए तो बदमाश उनकी अपाचे बाइक लूटकर भाग गए। बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़ गए हैं।
एसीपी बीकेटी अभिनव ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद अमन कुछ दूरी पर बने एक फार्म हाउस पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी। अमन ने वहीं से परिजनों और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस व परिवार के लोग तुरंत वहां पहुंचे और घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमन के चाचा की तहरीर पर बीकेटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है।



एक बदमाश लगाए था मास्क, दो का खुला था चेहराडीसीपी ने बताया कि लूटपाट की वारदात अंजाम देने के लिए बदमाशों ने 28 नवंबर को मड़ियांव से बाइक चोरी की थी। बदमाशों ने चोरी की इस बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पीड़ित ने बताया कि एक बदमाश मास्क लगाए था, जबकि दो का चेहरा खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें