लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू की 34वीं पुण्यतिथि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रहे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू की 34वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस दौरान पूर्व छात्र नेताओं ने लविवि के छात्रसंघ भवन परिसर में लगी ज्ञानू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व छात्र नेता अमीर हैदर, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, सूचना आयुक्त मो. नदीम, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री डॉ. नीरज जैन समेत अन्य मौजूद रहे। समाजवादी छात्र सभा की लखनऊ विवि इकाई की ओर से पूर्व छात्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू की जयंती पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में त्रिशूल धारी सिंह, लविवि इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, इकाई उपाध्यक्ष शिवा यादव समेत सैकड़ों संख्या में छात्र मौजूद रहे।