फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरोपी पकड़ने पहुंची गुरुग्राम की पुलिस, जमकर हंगामा

Wed, 16 Oct 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर जय सिंह का पुरवा गांव निवासी एक युवक को लैपटॉप चोरी के आरोप में गिरफ्तार करने पहुंची गुरुग्राम पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर आरोपी युवक को पुलिस के हाथ नहीं लगने दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को भी गुरुग्राम से आई पुलिस टीम कोतवाली में मौजूद रही। इस दौरान ग्रामीणों ने कंपनी का सामान पुलिस को सुपुर्द कर दिया, लेकिन युवक को पुलिस के साथ भेजने से मना कर दिया। गांव निवासी लवकुश हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एसआरसी फ्लीट कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत था। 30 जुलाई को वह कंपनी छोड़कर घर चला गया था। कंपनी के मैनेजर कुशल सिंह ने सेक्टर 53 गुरुग्राम पुलिस स्टेशन में युवक पर कंपनी का मोबाइल लैपटॉप, एलकोल मशीन व 28 हजार रुपये चोरी कर भाग जाने का केस दर्ज कराया था।

सोमवार को एएसआई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी युवक को पकड़ने उसके गांव पहुंची थी। पुलिस को देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। देर रात तक चले हंगामे के बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले करने से इंकार कर दिया। युवक के परिजनों का कहना है कि कंपनी ने उसका कई माह से वेतन नहीं दिया था। इसी से नाराज होकर वह लैपटॉप लेकर घर चला आया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की अगुवाई में परिजनों ने युवक द्वारा साथ लाया कंपनी का सामान भी पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गुरुग्राम से पुलिस टीम के आने की जानकारी है। पुलिस टीम आरोपी युवक के घरवालों से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें