फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संगीत महोत्सव में झलकी गुरू शिष्य परंपरा

विज्ञापन
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को ''अन्नपूर्णेश्वरी–2025-ए फेस्टिवल ऑफ टाइमलेस
विज्ञापन
लखनऊ। त्रिसामा आर्ट्स व अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन की ओर से भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को ''अन्नपूर्णेश्वरी–2025-ए फेस्टिवल ऑफ टाइमलेस म्यूजिक'' के शिक्षण सत्र के पहले दिन संगीत के विद्यार्थियों ने गुरुओं से काफी कुछ सीखा। वरिष्ठ सितार वादक विदुषी संध्या आप्टे ने राग और ताल की बारीकियां सिखाईं। प्रसिद्ध सरोद वादक पंडित प्रदीप बारोट ने राग यमन की भावनात्मक प्रस्तुति के सूत्र साझा किए। बांसुरी के ख्यात गुरु पंडित नित्यानंद हाल्दिपुर ने स्वर की पवित्रता और शुद्ध ध्वनि के अभ्यास पर जोर दिया। मशहूर गायिका तुलिका घोष ने स्वर साधना और वॉइस ट्रेनिंग पर बात की। शाम के सत्र में विशेष आकर्षण रहा- ''6 ए आकाश गंगा'' फिल्म का प्रदर्शन, जो मैहर घराने की महान गुरु अन्नपूर्णा देवी के जीवन और उनकी साधना पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें