इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से गोमतीनगर के एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार
लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से गोमतीनगर के एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ। क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर बधाई दी। गीत-संगीत और नृत्य से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान क्लब की सदस्य विभा सिंह, पायल मेहदीरत्ता, ऋतु और सुबोही के अलावा वंदना सिंह, सुनीता, शिप्रा भदौरिया, रवींद्र कौर, रानू सिंह, शिखा सिंह, विनीता सिंह, रिचा गुप्ता, रुचि तिवारी, सारिका, ऊषा यादव और डॉ. प्रियदर्शिनी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से गोमतीनगर के एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार