लखनऊ। जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गुड़िया फाउंडेशन न्यास ने बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में 50 से 60 कंबल दान किए। ये कंबल अस्पताल में उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों को वितरित किए गए। संस्था की अध्यक्ष रेशमा निगम ने बताया कि गुड़िया फाउंडेशन हर वर्ष ठंड के मौसम में विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण करती है । कार्यक्रम अस्पताल प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूनम सक्सेना, साधना जग्गी, अल्पना सक्सेना, ज्योति और अर्चना सहित संस्था की टीम मौजूद रही।