दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) राज्य केंद्र की ओर से शनिवार को चर्चा में मौजूद इंजीनिय
लखनऊ। दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) राज्य केंद्र की ओर से शनिवार को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित संस्थान भवन में ''भारत में स्टार्टअप क्रांति और औद्योगिक विकास की राह'' विषय पर चर्चा हुई। इस मौके पर स्ट्रैटेजिक अलायंस के मैनेजर प्रो. मोहम्मद उसामा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने में बढ़ती स्टार्टअप संस्कृति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव ने विचार रखे। कार्यक्रम में एनके निषाद, एनसी मित्तल सहित कई इंजीनियर शामिल रहे।
दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) राज्य केंद्र की ओर से शनिवार को चर्चा में मौजूद इंजीनिय