फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सहयोग और हरित ऊर्जा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। भारत नॉर्डेन रीजनल कंसोर्टियम (बीएनओआरसी), नॉर्वे की संबंद एएस और लक्ष्य फाउंडेशन के साथ हुए समझौते के तहत लविवि में पंचतत्व सर्कुलर बायोइकोनॉमी-ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसमें कृषि अवशेषों, जैविक कचरे और बायोमास से ग्रीन हाइड्रोजन, बायोगैस, जैव उर्वरक और स्वच्छ ऊर्जा तैयार करने की तकनीकों पर शोध होगा। केंद्र में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और उद्योग आधारित शोध के अवसर भी मिलेंगे। वहीं, रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय साथ हुए समझौते के तहत दोनों संस्थानों के विद्यार्थी और शिक्षक आपस में शैक्षणिक आदान-प्रदान कर सकेंगे। साथ ही संयुक्त शोध परियोजनाओं, शिक्षक विनिमय और शोध संसाधनों को साझा करने के अवसर मिलेंगे। यह समझौता पांच वर्ष के लिए किया गया है। लविवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि इससे विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क मजबूत होगा। इस दौरान रांची विवि के कुलपति प्रो. राजीव मनोहर, बीएनओआरसी की संस्थापक डॉ. अभिलाषा और लविवि की कुलसचिव भावना मिश्रा और प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें