गोमतीनगर के होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दुबे
लखनऊ। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की ओर से दो नवंबर को विराट संत सम्मेलन और काव्य गोष्ठी का आयोजन हजरतगंज स्थित लोक निर्माण भवन के विश्वेश्वरैया सभागार में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को गोमतीनगर के होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दुबे ने दी। प्रदेश सामाजिक सेवा रक्षा प्रभारी प्रवेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह सम्मेलन भक्ति, साहित्य और सामाजिक चेतना का एक अनोखा संगम होगा। मीडिया विभाग सिद्धांत द्विवेदी भी मौजूद रहे।