श्री गोपेश्वर गोशाला में बुधवार को धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई गई।
मलिहाबाद। श्री गोपेश्वर गोशाला में बुधवार को धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई गई। गोशाला में धार्मिक अनुष्ठान हुए। संत महात्मा प्रज्ञा भारती गिरी पंक्षी देवी, आचार्य पंडित रमाकांत कौशिक झारखंड धाम पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी, कैवल्य गिरी महाराज, ब्राह्मज्योति महाराज व गो संवर्धन प्रमुख उमाकांत ने गोवर्धन पूजन के बाद गो शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ-साथ दिन्नी शाह तालाब में 501 दीपों से दीपदान किया गया। इसके बाद 1001 दीपों से गोमाता की दिव्य आरती उतारी गई। गोशाला में विराजमान राजा स्वरूप चिंताहरण हनुमानजी का शृंगार किया गया। प्राकृतिक चिकित्सा, योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक कृषि शिविर भी लगा।
श्री गोपेश्वर गोशाला में बुधवार को धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई गई।
श्री गोपेश्वर गोशाला में बुधवार को धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई गई।