फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कामकाज में लापरवाही पर ग्राम सचिव निलंबित

Tue, 15 Oct 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोशाला के कुप्रबंधन पर प्रधान व पशु चिकित्साधिकारी से जवाब तलब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। गोवंश को मिलने वाली सुविधाओं व उनके रहन सहन का हाल जानने के लिए डीएम के निर्देश पर गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत ही एसडीएम भिनगा ने अग्गापुर गो-आश्रय केंद्र बीती 10 अक्तूबर को निरीक्षण किया था। इस दौरान गोवंश के रखरखाव में तमाम खामियां उजागर हुई थी। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद ग्राम सचिव को काम काज में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही ग्राम प्रधान व पशु चिकित्साधिकारी सहित सचिव को भी नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण में एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल को गो-वंशों का रख रखाव बेहद खराब हालात में मिला था। हरे चारा का उचित प्रबंधन न होने के साथ ही आश्रय स्थल की साफ सफाई व्यवस्था भी काफी बदहाल मिली। एसडीएम की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने पंचायत सचिव अंबरीश को निलंबित करने के साथ ही ग्राम प्रधान संतोष व पशु चिकित्साधिकारी डा. शिवेंद्र मणि झा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें