सरोजनीनगर पहुंचे बिहार के राज्यपाल।
सरोजनीनगर। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को सरोजनीनगर में जयराज पुरी कॉलोनी में रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सिराज खान उर्फ मन्नू खान के घर पहुंचे। आपसी संबंधों के चलते राज्यपाल उनके घर गए थे। यहां उन्होंने परिजनों के साथ खाना खाया। इससे पहले मन्नू खान ने राज्यपाल का माला पहनाकर स्वागत किया।