बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रोफेसर आलोक कुमार राय को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने तीन साल के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।