फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली निगम के निजीकरण पर विराम लगाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विद्युत परिषद आशुलेखक संघ उत्तर प्रदेश के अधिवेशन में बैंक कर्मचारी नेता दिवाकर सिंह सिकरवार ने कहा कि सरकार पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल बिजली निगम के निजीकरण पर विराम लगाए। सरकार को दोनों निगमों का निजीकरण करने के बजाय उत्थान का प्रयास करना चाहिए। बृहस्पतिवार को गांधी भवन सभागार में दिवाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुलेखकों को संबोधित कर रहे थे। भारतीय मजदूर संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता कुसुम मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर अरुण कुमार पांडेय, मंजूरानी, अर्चना अवस्थी, वंदना सिन्हा, मीना रानी शर्मा, जेसी कलानी, एएन सिंह, अशोक कुमार मौर्य आदि का सम्मान हुआ। अधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष वीके सिंह कलहंस, केंद्रीय महामंत्री शिवाजी तिवारी ने संयुक्त रूप से आशुलेखकों की समस्या पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें