फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टारलिंक का लाइसेंस रद्द करे सरकार: संदीप बंसल

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में बोलते संदीप बंसल
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय नागरिकों के डेटा की सुरक्षा और राष्ट्रीय संप्रभुता के हित में सरकार स्टारलिंक का लाइसेंस रद्द करे। स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह मांग उठाई। उन्होंने सरकार से सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी शर्तों और वैधानिक निगरानी व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। बंसल ने बताया कि इस मुद्दे पर स्वदेशी जागरण मंच, स्वदेशी व्यापारी मंच और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एक साथ हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात कर मांग रखी जाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, शुभम मौर्या, संजयनिधि अग्रवाल, स्वदेशी जागरण मंच के अवध प्रांत संयोजक अमित सिंह वत्स और गोसाईगंज प्रभारी सुनील गुप्ता मौजूद रहे।

पत्रकार वार्ता में बोलते संदीप बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें