फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेसीपी एलओ दफ्तर से सरकारी बाइक हुई चोरी

Thu, 12 Dec 2024 10:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था (एलओ) के दफ्तर से चोर एक सिपाही की सरकारी बाइक चोरी कर ले गया। सिपाही ने नौ दिसंबर को वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। रिवर बैंक कॉलोनी में जेसीपी एलओ अमित कुमार का दफ्तर है। इसमें तैनात हेड कांस्टेबल अजय कुमार तैनात के मुताबिक बाइक (यूपी 32 बीजी 7758) कार्यालय से अटैच है। इसका इस्तेमाल कार्यालय से जाने वाली डाक के वितरण में होता है। आठ दिसंबर को दफ्तर की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी हो गई। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें