फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के बस में नहीं रहा शासन-प्रशासन : अखिलेश

Wed, 02 Sep 2020 09:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के वश में अब प्रदेश का शासन-प्रशासन नहीं रह गया है। सरकार जितना बता रही है, कोरोना संक्रमण के आंकड़े उससे ज्यादा दिख रहे हैं। तमाम कोशिशों व प्रोटोकॉल के बाद भी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों तक को कोरोना अपना शिकार बना रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को कहा कि रोजाना अपराध का ग्राफ  बढ़ता ही जा रहा है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं जंगलराज की दहशत पैदा कर रही हैं। भाजपा इस सबसे मुंह छिपाने के लिए झूठ के सहारे अफवाह फैलाने वाली वारदात को अंजाम देने में लग गई है। उनके फर्जी ट्वीट को वायरल कर भाजपा ने शर्मनाक और कलंकित करने वाला काम किया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा, खुद मुख्यमंत्री के गृहजिले में अपराधों पर नियंत्रण नहीं है। वहां बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। मानसिक रूप से कमजोर युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार ने सरकारी दावों-वादों की पोल खोल दी है। आगरा में एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने 30 हजार रुपये डिलीवरी फीस न दे पाने पर मां से नवजात शिशु को छीन लिया।
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में युवा कारोबारी की हत्या हो गई। यहीं गोसाईंगंज में 28 अगस्त से गायब युवक का शव मिला। माल में बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई, बच्ची के कपड़े फटे थे, शरीर पर खरोंचें थीं। हरदोई के आश्रम में साधु, उनके बेटे और शिष्या की हत्या हुई। मथुरा में एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई।

अखिलेश ने कहा, भाजपा राज में यूपी, हत्या प्रदेश बन गया है। पूरे देश में इसकी बदनामी है। सपा सरकार में यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में विकास कार्य हो रहे थे। भाजपा राज में विकास ठप हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें