फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परीक्षा दूसरे से दिलाई, फिजिकल देने खुद पहुंचा युवक

Thu, 17 Oct 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सिपाही पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचे युवक को जवानों ने पकड़ लिया। युवक ने परीक्षा किसी दूसरे व्यक्ति से दिलाई थी और बुधवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा देने स्वयं आया था। बायोमैट्रिक परीक्षण के दौरान युवक की असलियत सामने आई तो अधिकारी भी दंग रह गए। सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एनटीपीसी ऊंचाहार में इस समय कर्मचारी चयन आयोग सामान्य ड्यूटी के सिपाही पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हो रही है। इसमें बुधवार को आगरा जिले के पिनहट थाना क्षेत्र के छदामीपुर गांव निवासी रूप सिंह परीक्षा देने पहुंचा, लेकिन उसका बायोमेट्रिक परीक्षण फेल हो गया।

शक होने पर सीआईएसएफ जवानों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि आगरा में लिखित परीक्षा में उसके स्थान पर राजस्थान के मुकेश ने परीक्षा दी थी। वहां उसका बायोमेट्रिक लगा था। वहां उसे कोई नहीं पकड़ पाया और वह परीक्षा में पास हो गया था। वह शारीरिक दक्षता परीक्षा देने परियोजना पहुंचा तो पकड़ा गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिस युवक से परीक्षा दिलाई थी, उसे पैसे भी दिए थे। सीआईएसएफ भर्ती बोर्ड के पीठासीन व कमांडेंट इश्तियाक आलम ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा में गड़बड़ी करने आये युवक को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे प्रकरण की असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें