फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो शर्म तो आई

Tue, 16 Sep 2014 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अफसरों का हाल निराला है। जब भी चुनाव आते हैं, अफसर केंद्र से अधिक से अधिक अतिरिक्त फोर्स मांगने की जुगत में लग जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में न सिर्फ संवेदनशील जगहों की संख्या को बढ़ाकर दिखाया जाता है, बल्कि चुनाव के माहौल की गंभीरता की रिपोर्ट भी ऊपर तक भेजी जाती है।

इसके बावजूद जब अफसरों की अपेक्षा के मुताबिक बल नहीं मिलता तब अफसर इस बात को छिपाने की कोशिश करने लगते हैं कि केंद्र ने कितनी फोर्स भेजी।

बीते लोकसभा चुनाव में भी अफसर चुनाव आयोग का नाम लेकर केंद्र से मिले फोर्स की जानकारी देने में कतराते रहे। अब उपचुनाव में अपेक्षा से अधिक फोर्स मिलने पर भी इसकी सही संख्या बताने में कतराने लगे।

गृह विभाग के एक अफसर ने इस पर टिप्पणी की कि पुलिस के अफसर हैं इन्हें किस बात पर शर्म आ जाए पता नहीं। कम से कम किसी बात पर आ तो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें