गोरखपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-द्वितीय को प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी के पद पर नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी जेपी सिंह- द्वितीय का स्थान लेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से बृहस्पतिवार को प्रमोद कुमार श्रीवास्तव- द्वितीय की नियुक्ति संबधी अधिसूचना जारी कर दी गई। मूल रूप से बांदा के रहने वाले प्रमोद 1990 में न्यायिक सेवा में आए थे। तमाम जिलों में न्यायिक सेवा के विभिन्न पदों पर रहने के अलावा वे पहले सोनभद्र के भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं।