श्रद्धा के साथ मना गोपाष्टमी उत्सव
लखनऊ। चौक स्थित बाग महानारायण की अवध गोशाला समिति की ओर से मंगलवार को 119वां गोपाष्टमी उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान गो पूजन, हवन, आरती और भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गो प्रतियोगिता में राम अग्रवाल की गाय गौरी ने प्रथम, डॉ. अनिल गुप्ता की श्यामा ने द्वितीय और केके चौधरी की प्यारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
श्रद्धा के साथ मना गोपाष्टमी उत्सव
श्रद्धा के साथ मना गोपाष्टमी उत्सव
श्रद्धा के साथ मना गोपाष्टमी उत्सव