फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, रुपये लूटे

Mon, 20 Jan 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल पप्पू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में इंदिरानगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत खुर्रमनगर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक पान दुकानदार को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उससे छह हजार रुपये लूट लिए। एसीपी गाजीपुर दीपक सिंह ने बताया, इंदिरानगर जरहरा निवासी पप्पू मोदी खुर्रमनगर चौराहे के पास पान-सिगरेट की दुकान चलाता है। वह शनिवार रात एक बजे दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहा था।

खुर्रमनगर चौकी के पास सीमैप के सामने पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और उस पर दो राउंड फायर किए। गोली पप्पू के दाहिने पैर में लगी। वह गिर गया। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश उसकी जेब में रखी दिनभर की कमाई 6000 रुपये लूटकर चले गए।
विज्ञापन


वारदात पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूरी पर हुई। लेकिन खुर्रमनगर चौकी में तैनात सिपाही व दरोगा वारदात से बेखबर रहे। पीआरवी पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर संतोष कुशवाहा ने बताया कि दुकानदार अब खतरे से बाहर है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें