फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बेखौफ दबंग बदमाशों ने मारपीट के दौरान दो युवकों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Mon, 26 Jun 2023 04:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में दबंगों ने आपसी रंजिश में दो युवकों को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों ने आपसी रंजिश में मारपीट के दौरान दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कल्लू का पुरवा के पास आपसी रंजिश को लेकर दबंगों ने मारपीट के दौरान दो युवकों पर फायर झोंक दिया। दोनों वहीं घायल होकर गिर गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने बताया कि अरुण सिंह पुत्र अज्ञात निवासी रतापुर के गले के पास गोली लगी है और दीपक पुत्र रामचन्द्र निवासी कल्लू का पुरवा के पीठ पर गोली लगी है।
विज्ञापन


दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मिल एरिया थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें