सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाने के दियरा बाजार में शनिवार रात बदमाशों ने असलहे के जोर पर महिला को बंधक बना कर घर में लूटपाट की। बाजार निवासी उषा रावत पत्नी सत्य नारायण रावत शनिवार रात घर में अकेली थीं।
वह किसी काम से रात को घर से बाहर निकली थीं कि तभी कुछ बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें काबू में कर लिया। बदमाश उन्हें घर के अंदर लेकर चले गए।
बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया और घर में रखे जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए।
सूचना पर मोतिगरपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी काफी विलंब से दी। घटना की जाँच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।