फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार सवार बदमाशों ने ज्वैलर को मारी गोली, चाबियों भरा बैग लेकर भाग निकले

Thu, 29 Dec 2022 12:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ को बदमाशों ने गोली मार दी और उसका चाबियों भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सराफ को जख्मी हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकीपुरम इलाके में मंगलवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे ज्वैलर्स सुदर्शन उपाध्याय पर कार सवार बदमाशों ने दो फायर कर दिया। इसके बाद चाभियों से भरा बैग लेकर भाग निकले। जख्मी का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, सुदर्शन की पहाड़पुर चौराहे पर ज्वैलर्स की दुकान है।

विज्ञापन

रंजना ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढे़ नौ बजे पति सुदर्शन बुलेट से घर लौट रहे थे। कॉलोनी के पास कार सवार चार बदमाशों ने लूट की लूट की कोशिश की।

 

नाकाम रहने पर गोली मारकर भाग निकले। डॉक्टरों ने बताया कि एक गोली दिल से थोड़ा ऊपर व दूसरी एक गोली दिल के पास लगी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, जख्मी सुदर्शन स्थानीय लोगों की मदद से घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें