फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: शराब पीकर होटल आने का विरोध किया तो मैनेजर को पीटा, पथराव भी किया

Thu, 07 Mar 2024 11:48 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

लालगंज में होटल में मैनेजर ने शराब पीकर आने से मना किया तो दबंगों ने उसे पीट दिया और होटल पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विवाद के बाद पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात शराब पीकर होटल आने का विरोध करना मैनेजर को भारी पड़ गया। दबंगों ने न सिर्फ मैनेजर की पिटाई कर दी बल्कि होटल में ईंट-पत्थर भी चलाए। इससे अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली। लालगंज कस्बा स्थित प्रताप होटल में मंगलवार की रात 11 बजे कुछ लोग नशे की हालत में भोजन करने पहुंचे थे।

मैनेजर अजय प्रताप सिंह ने शराब पीकर होटल आने का विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट की। होटल पर पथराव किया। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि होटल मैनेजर के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी बाद में दोनों ने पक्षों की तरफ से सुलह कर ली गई। प्रकरण में यदि तहरीर मिलती तो केस दर्ज किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें